Bihar: Auto collides with parked truck, three including woman killed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार : खड़े ट्रक में ऑटो ने मारी टक्कर, महिला सहित तीन की मौत

khaskhabar.com: मंगलवार, 28 नवम्बर 2023 10:38 AM (IST)
बिहार : खड़े ट्रक में ऑटो ने मारी टक्कर, महिला सहित तीन की मौत
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के फकुली ओपी क्षेत्र में मंगलवार को तड़के एक खड़े ट्रक में एक ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग सोनपुर से गंगा स्नान के बाद सीतामढ़ी लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक, कार्तिक पूर्णिया के मौके पर सोनपुर से गंगा स्नान कर सीतामढ़ी के कुछ लोग एक ऑटो से वापस लौट रहे थे। इस दौरान फकुली ओपी क्षेत्र के बलिया ओवर ब्रिज के पास ऑटो पर से चालक का नियंत्रण हट गया और ऑटो खड़े एक ट्रक से जाकर टकरा गई। इस घटना में घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई । मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल है। इस घटना में पांच से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी मृतक और घायल सीतामढ़ी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। घायलों मे दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement