bihar alliance : seat sharing announcement-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:08 pm
Location
Advertisement

बिहार: सीटों का बंटवारा, जानिए-कौन सी पार्टी कितने सीटों पर लड़ेगी चुनाव

khaskhabar.com : शुक्रवार, 22 मार्च 2019 10:50 PM (IST)
बिहार: सीटों का बंटवारा, जानिए-कौन सी पार्टी कितने सीटों पर लड़ेगी चुनाव
पटना। बिहार में भाजपा-जेडीयू के विरोध में बने महागठबंधन में सीटों को लेकर सहमति बन गई है। इनका खुलासा शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके हुआ। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) 20, कांग्रेस 09, हम 03, वीआईपी 03 और आरएलएसपी 05 सीटों पर चुनाव लडेगी। महागठबंधन के सभी उम्मीदवार अपनी-अपनी सीट से चुनाव लडेंगे। माले का एक उम्मीदवार आरजेडी के कोटे से चुनाव लड़ेगा। बता दें कि बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं।

शरद यादव आरजेडी के चुनाव चिन्ह पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। जीतन राम मांझी की पार्टी हम को तीन सीटें और वीआईपी को भी तीन सीटें लोकसभा चुनाव के लिए दी गई हैं। जीतन राम मांझी गया सीट से चुनाव लडेंगे।

सीटों के बंटवारे से पहले राजद नेता मनोज झा ने कहा कि हम संविधान के लिए लड़ रहे हैं। इस मुल्क के आखिरी इंसान के लिए लड़ रहे हैं। हम सबने अपनी-अपनी सीटों को कम करने का फैसला किया है। इसके अलावा महागठबंधन में सीपीआई एमएल को भी शामिल किया गया है और हमने पहली बार उन्हें एक सीट दी है।

बता दे, पार्टी के नेताओं के साथ पटना और दिल्ली में पिछले कुछ दिनों के दौरान काफी मंथन हुआ। इसके बाद कांग्रेस ने कहा है कि बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर महागठबंधन में सीटों को लेकर सहमति बन गई है।

इससे पहले सीटों के बंटवारे पर महागठबंधन के सहयोगियों में अनबन की खबरें सामने आ रही थी। शत्रुघ्न सिन्हा की पहल से तेजस्वी यादव और राहुल गांधी से बात करने के बाद कांग्रेस और आरजेडी के बीच महागठबंधन की सीटों का संकट दूर हो सका।

गौरतलब है कि बिहार में 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, छह मई, 12 मई और 19 मई को मतदान होंगे. 23 मई को मतगणना होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement