Advertisement
बिहार : घर बैठे मिलेगी गया पितृपक्ष मेले की सभी जानकारी, ऐप, वेबसाइट लॉन्च

उन्होंने कहा कि पिंडदान ऐप, वेबसाइट एवं आईवीआरएस के माध्यम से तीर्थयात्री अपनी जरुरत के अनुसार पूरी जानकारी ले सकते हैं। गया जी आने के पहले तैयारियां के संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
उनका मानना है कि यहां आने के पहले अगर लोगों को सभी जानकारियां पहले से उपलब्ध हो जाएंगी, तो लोगों को कम समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि इस ऐप और वेवसाइट पर इस क्षेत्र के होटलों, धर्मशालाओं से लेकर पंडों की सूची, परिवहन व्यवस्था और पर्यटक स्थलों की जानकारी उपलब्ध है।
आईवीआरएस के तहत सीधे तौर पर कॉल फ्लो स्थापित कराने की व्यवस्था रखी गई है। इसके माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों से सीधा संवाद करते हुए तीर्थयात्री अपनी शिकायतों का समाधान करवा सकते हैं।
इस वर्ष पितृपक्ष मेला 29 सितंबर से शुरू होकर 14 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान देश - विदेश के लाखों तीर्थयात्री अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए पिंडदान करने आएंगे। एक अनुमान के मुताबिक इस वर्ष पितृपक्ष में 10 लाख से अधिक लोग आ सकते हैं।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


