Advertisement
बिहार: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और राजद एमएलसी अजय कुमार के बीच तीखी बहस

इधर, राजद नेता अजय कुमार सिंह ने कहा कि उनके लोगों ने हमारी गाड़ी रोकी और गुंडागर्दी पर उतर आए। वे चुनाव हार रहे हैं, इसलिए बौखला गए। विजय सिन्हा का चैप्टर बंद हो चुका है। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि उन पर किसी तरह का हमला नहीं है, ये नाटक कर रहे हैं।
इससे पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की गाड़ी पर हमला हुआ। बताया गया कि चुनाव प्रचार के सिलसिले में उनका काफिला इलाके से गुजर रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर कीचड़ फेंक दिया और नारेबाजी की। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना खुडियाडी गांव की है। यहां सही तरीके से व्यवस्था नहीं की गई थी।
उन्होंने कहा कि उनकी गाड़ी पर जूते फेंके गए और पथराव किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह काम राजद के गुंडों ने किया है। विजय सिन्हा ने कहा कि सत्ता में आए बिना ही ये लोग गुंडागर्दी पर उतर आए हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


