Bihar 2019: Lalu RJD 20, Congress 9, Kushwaha four and Manjhi 3 seats-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 4:58 am
Location
Advertisement

बिहार 2019 : लालू की RJD 20, कांग्रेस 9, कुशवाहा को चार और मांझी को 3 सीटें

khaskhabar.com : मंगलवार, 19 मार्च 2019 10:14 PM (IST)
बिहार 2019 : लालू की RJD 20, कांग्रेस 9, कुशवाहा को चार और मांझी को 3 सीटें
नई दिल्ली। बिहार में महागठबंधन में पड़ी रार को खत्म करने के लिए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आगे आए हैं। उन्होंने कांग्रेस को महागठबंधन में रहने का अल्टीमेटम दिया है जिसके बाद कांग्रेस का रुख नरम नजर आ रहा है। अब कांग्रेस महागठबंधन में 9 सीटों के साथ लोकसभा चुनाव में उतरने को तैयार हो गई है। लालू यादव की दखल से पहले कांग्रेस बिहार में अपने लिए 11 सीटों की मांग पर अड़ी हुई।

आरजेडी और कांग्रेस में सीटों को लेकर फंसा पेंच
महागठबंधन में पिछले कई दिनों से मुख्य रूप से आरजेडी और कांग्रेस के बीच सीटों के तालमेल पर पेच फंसा हुआ था जिसके बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कांग्रेस से मंगलवार को कहा कि वह 2 बजे दिन तक अपनी स्थिति साफ करे। साथ ही लालू यादव की तरफ से कहा गया कि अगर कांग्रेस 9 सीटों पर नहीं मानती है तो महागठबंधन के अन्य सहयोगी दल बुधवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सीटों के तालमेल का ऐलान कर देंगे।

तालमेल को लेकर विवाद खत्म
सूत्रों के अनुसार महागठबंधन में सीटों के तालमेल को लेकर विवाद अब खत्म होने की ओर है. तय फॉर्मूले के मुताबिक आरजेडी बिहार में 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि कांग्रेस को 9 सीटें दी गई हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी को 4 सीटें दी गई हैं जबकि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 3 सीटें दी गई हैं। मल्लाह नेता मुकेश साहनी की विकासशील इंसान पार्टी और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की लोकतांत्रिक जनता दल को दो-दो सीटें दी गई हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement