Bihar : Truck and Auto collides, 6 people dead and 2 injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 2:03 pm
Location
Advertisement

बिहार : ट्रक और ऑटो की टक्कर में 6 लोगों की मौत, 2 हुए घायल

khaskhabar.com : बुधवार, 13 नवम्बर 2019 3:01 PM (IST)
बिहार : ट्रक और ऑटो की टक्कर में 6 लोगों  की मौत, 2 हुए घायल
बिहारशरीफ। बिहार के नालंदा जिले के गिरियक थाना क्षेत्र में बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रक के ऑटो से टकरा जाने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों की स्थिति भी चिंताजनक बताई जा रही है।

गिरियक के थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्गानगर गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक के अनियंत्रित होकर ऑटो से टकरा जाने की घटना में ऑटो पर सवार पांच लोगों की घटनस्थल पर मौत हो गई तथा तीन अन्य लोग घायल हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां एक अन्य व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि सभी घायलों को बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है। घायल लोग नवादा और नालंदा जिले के हैं। मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement