Bihar : Raj Bhavan march of leaders of the coalition leaders on Nitish Kumar statement-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार : नीतीश कुमार के बयान पर महागठबंधन नेताओं का राजभवन मार्च

khaskhabar.com: गुरुवार, 10 जनवरी 2019 6:35 PM (IST)
बिहार : नीतीश कुमार  के बयान पर महागठबंधन नेताओं का राजभवन मार्च
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 'सड़क छाप' वाले बयान के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नीत महागठबंधन के नेताओं ने राजभवन मार्च किया। महागठबंधन के नेताओं ने राजभवन जाकर राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अमर्यादित बयान के लिए माफी मांगने के निर्देश देने की मांग की गई है। हालांकि, इस पदयात्रा में किसी भी पार्टी के बड़े नेता शामिल नहीं हुए। राजद, कांग्रेस के अलावा हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम), विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी), लोजद के लोग पटना के इनकम टैक्स गोलंबर के पास इकट्ठा हुए और वहां से 'विरोध मार्च' शुरू किया। विरोध मार्च के हड़ताली मोड़ पर पहुंचने के बाद इसमें शामिल लोगों को जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो ये लोग हंगामे पर उतर आए। बाद में, सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राजभवन गया, जहां राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement