Bihar: Controversy over chief minister post in Mahagathbandhan -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 8:27 am
Location
Advertisement

Bihar: महागठबंधन में अभी से ही मुख्यमंत्री पद के लिए घमासान

khaskhabar.com : शनिवार, 31 अगस्त 2019 09:33 AM (IST)
Bihar: महागठबंधन में अभी से ही मुख्यमंत्री पद के लिए घमासान
पटना। बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) चुनाव में अभी भले ही एक साल का समय शेष है, परंतु महागठबंधन में मुख्यमंत्री पद को लेकर अभी से घमासान की स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री पद के दावेदारों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। महागठबंधन में शामिल सभी प्रमुख दल अपने-अपने नेता के मुख्यमंत्री पद के लिए योग्य उम्मीदवार होने का दावा ठोंकने से पीछे नहीं हट रहे हैं। स्थिति यह है कि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के मुख्यमंत्री बनने की महत्वकांक्षा फिर से जाग उठी है।

पूर्व मुख्यमंत्री मांझी ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के बाद यदि महाठबंधन को बहुमत मिलता है और अगर उन्हें नेता चुना जाता है तो वह मुख्यमंत्री बनने को तैयार हैं। उन्होंने हालांकि इस मामले में आगे कहा कि महागठबंधन में शामिल सभी दलों की बैठक में यह तय होगा कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement