Big ganja smuggler group busted in Mainpuri, ganja worth Rs 50 lakh recovered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मैनपुरी में बड़े गांजा तस्कर ग्रुप का पर्दाफाश, 50 लाख रुपए का गांजा बरामद

khaskhabar.com: शनिवार, 16 नवम्बर 2024 5:00 PM (IST)
मैनपुरी में बड़े गांजा तस्कर ग्रुप का पर्दाफाश, 50 लाख रुपए का गांजा बरामद
मैनपुरी। करहल पुलिस और सर्विस लाइन टीम ने एक बड़े गांजा तस्कर ग्रुप का पर्दाफाश करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस कप्तान विनोद कुमार ने बताया कि यह चेकिंग अभियान चुनाव के मद्देनजर चलाया जा रहा था, जिसमें यह तस्कर पकड़े गए। पुलिस ने बताया कि तस्कर उड़ीसा से गांजा लेकर मैनपुरी आ रहे थे, और तलाशी के दौरान इनको 50 लाख रुपए कीमत का गांजा बरामद हुआ। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तस्करों के खिलाफ मामले दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने इस सफलता पर संतोष जताया और कहा कि इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि मैनपुरी में मादक पदार्थों की तस्करी पर काबू पाया जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement