big action of up government, 5 officers including dm of maharajganj suspended for negligence in cow protection-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:14 am
Location
Advertisement

गौ संरक्षण में लापरवाही बरतने पर डीएम सहित 5 अधिकारी नपे

khaskhabar.com : सोमवार, 14 अक्टूबर 2019 4:19 PM (IST)
गौ संरक्षण में लापरवाही बरतने पर डीएम सहित 5 अधिकारी नपे
लखनऊ। गौ संरक्षण और संवर्धन के मामले में बड़ी लापरवाही सामने आने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को महराजगंज के जिलाधिकारी समेत पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। गौ संरक्षण और संवर्धन में लापरवाही के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मुख्य सचिव आर.के. तिवारी ने महराजगंज के जिलाधिकारी (डीएम) अमरनाथ उपाध्याय, उप जिला अधिकारी (एसडीएम)- देवेंद्र कुमार और सत्यम मिश्रा, मुख्य पशु अधिकारी राजीव उपाध्याय और मुख्य उप पशु चिकित्सा अधिकारी वी. के. मौर्या को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इन सभी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के भी निर्देश दे दिए गए हैं।

प्रदेश के मुख्य सचिव आर.के. तिवारी ने बताया कि महराजगंज जिले के मधुबलिया गो सदन में गोवंश के रखरखाव में अनियमितता मिलने पर जिलाधिकारी समेत पांच अधिकारी निलंबित किए गए हैं।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement