Bichdi patwari and contract worker arrested for taking bribe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिछड़ी पटवारी और संविदाकर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 07 अगस्त 2023 8:38 PM (IST)
बिछड़ी पटवारी और संविदाकर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार
उदयपुर । भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उदयपुर की स्पेशल यूनिट ने सोमवार को कुराबड़ तहसील के बिछड़ी पटवारी अखिलेश जारोली तथा संविदा पर काम कररहे ग्राम रोजगार सहायक वरदीचंद्र को 9 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह राशि कृषि भूमि के म्यूटेशन खोलने के एवज में ली थी। बताया गया कि शिकायतकर्ता ने एसीबी के उप महानिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद गोयल से बिछड़ी सरपंच के कृषि भूमि में संशोधन के बाद म्यूटेशन खुलवाने के एवज में 15000 रुपए की रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। हालांकि वह बाद में बारह हजार रुपए लेने पर सहमत हो गया था, जिसमें से तीन हजार रुपए वह पहले ही ले चुका था। सत्यापन के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा के निर्देशन एवं इंस्पेक्टर रतन सिंह के नेतृत्व में एसीबी की टीम ने सोमवार को पटवारी तथा ग्राम रोजगार सहायक को उस समय रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया, जब उन्होंने नौ हजार रुपए की रिश्वत ली थी। बताया गया कि पटवारी ने रिश्वत की राशि परिवादी से लेकर ग्राम रोजगार सहायक को पकड़ा दी और उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया कि ग्राम रोजगार सहायक वरदीचंद को पिछले साल ही संविदा पर रखा था तथा उसे हाल ही एक साल पूरा हुआ था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement