Advertisement
Haryana Assembly Election 2019 : सरकार बनते ही किसानों का कर्ज होगा माफ : हुड्डा

भाजपा सरकार ने किसानों की लागत बढ़ा दी और आमदनी घटा दी। नतीजा ये हुआ कि आज हमारा किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है। उन्होंने किसानों से पूछा कि हमारी सरकार के समय पापुलर धान और गन्ना का क्या रेट मिला था तो लोगों ने बताया कि उस समय देश में सबसे ज्यादा भाव मिलता था। हमारी सरकार के समय न तो खाद पर टैक्स था, न कीटनाशक पर टैक्स था, न टैऊक्टर पर टैक्स था। आज हर चीज पर टैक्स पर टैक्स वसूला जा रहा है। जो कट्टा 800 रुपये का था वो आज 1400 का हो गया और वजन भी 5 किलो घटाकर कम कर दिया। हमारे समय में जीरी जहाज में गयी थी और भाजपा राज में ब्याज में गयी। गेहूं के सीजन में किसान को एमएसपी के लिये दर-दर की ठोकर खानी पड़ती है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने 2005, 2009 में जो कहा वो किया और आगे फिर करेंगे। कांग्रेस की सरकार बनते ही 24 घंटे के अंदर किसान, भूमिहीन किसान का कर्जा माफ करेंगे। पहले दिन, पहले महीने से बुजुर्गों को 5100 रुपये हर महीने पेंशन देंगे। बुजुर्ग की 58 साल और महिलाओं की 55 साल करेंगे और पेंशन के लिये खाट पर बैंक नहीं जाना होगा।
सरकार बनते ही बीपीएल परिवार के घर की महिला को चूल्हा खर्च के नाम पर 2000 रुपये हर महीने देंगे। हरियाणा रोडवेज में महिलाओं का कोई किराया नहीं लगेगा। गरीब आदमी को 100-100 गज के प्लॉट देंगे। सबको रोजगार देंगे और जब तक रोजगार नहीं मिलेगा तब तक बेरोजगारी भत्ता देंगे।
पोस्ट ग्रेजुएट को 10,000 ग्रेजुएट को 7000 रुपया भत्ता देंगे। एससी वर्ग के बच्चों को पहली से 12वीं तक साल का 10,000 और 12वीं से ऊपर वाले बच्चों को साल का 15000 रुपये वजीफा देंगे। कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान और पुरानी पेंशन लागू करके देंगे, एचआरए का बकाया देंगे। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करायेंगे। हमारी सरकार बनेगी तो एक कलम से 50 हजार सफाई कर्मचारी लगाये जाएंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


