आपको बता दें कि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय
(बीएचयू) में बुधवार रात एक घायल छात्र के इलाज के विवाद पर रेजिडेंट डॉक्टर्स और
छात्रों के बीच मारपीट के बाद आधी रात तक ट्रॉमा सेंटर और धनवंतरि छात्रावास में
तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं हुई थी। जिसमें छात्रों की उग्र भीड़ ने रेजिडेंट डॉक्टर्स
के छात्रावास में जबरन घुसकर उनकी 30 गाड़ियां जला दी थीं। घटना के बाद पूरे परिसर
में तनाव का माहौल बना हुआ था है। जिसके बाद सभी डॉक्टर्स हड़ताल पर चले गए थे।