Bhopal people desperate to defeat Digvijay: Uma Bharti-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 8:35 am
Location
Advertisement

दिग्विजय को हराने भोपाल के लोग बेताब हैं : उमा भारती

khaskhabar.com : रविवार, 14 अप्रैल 2019 11:31 PM (IST)
दिग्विजय को हराने भोपाल के लोग बेताब हैं : उमा भारती
भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) का उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने ट्वीट किया है कि भोपाल की जनता दिग्विजय सिंह को हराने के लिए बेताब है। उन्होंने कहा कि सिंह को तो भाजपा का कार्यकर्ता ही हरा देगा।

उमा ने रविवार को कई ट्वीट किए। उन्होंने कहा, "भोपाल से उम्मीदवार तय करने का अधिकार मेरे पास नहीं है। उस पर निर्णय पार्टी का संसदीय दल करता है। किंतु, एक बात तो ध्यान में रखनी पड़ेगी कि दिग्विजय सिंह को हराना बिल्कुल भी कठिन काम नहीं है। अब मैं आपको अतीत की याद दिलाती हूं। भाजपा के डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडे से मध्य प्रदेश के उस समय के मुख्यमंत्री कैलाश नाथ काटजू विधानसभा का चुनाव हार गए थे।"

उन्होंने आगे लिखा, "सुमित्रा महाजन से 1989 के लोकसभा चुनाव में इंदौर से पूर्व मुख्यमंत्री पी.सी. सेठी हार गए थे। फिर सतना में कुशवाहा से एवं होशंगाबाद में सरताज सिंह से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह चुनाव हार गए थे।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement