Bhopal headache, BJP leader worried, who is in front of Digvijay Singh of Congress?-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:33 pm
Location
Advertisement

'भोपाल' बना सिरदर्द, BJP नेता चिंतित, कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के सामने कौन?

khaskhabar.com : शुक्रवार, 12 अप्रैल 2019 10:42 PM (IST)
'भोपाल' बना सिरदर्द, BJP नेता चिंतित, कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के सामने कौन?
भोपाल। मध्य प्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से अभी तक उम्मीदवार घोषित न किए जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक पूर्व सांसद ने शुक्रवार को चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि अब भाजपा को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। लेकिन इसके एक पखवाड़े से अधिक का वक्त गुजर जाने के बाद भी भाजपा अपना उम्मीदवार घोषित नहीं कर पाई है। भाजपा के पूर्व सांसद रघुनंदन शर्मा ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा, "कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को काफी पहले अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। सिंह प्रचार में काफी आगे निकल चुके हैं। अब तक तो वह संसदीय क्षेत्र के लगभग पूरे हिस्से तक एक बार पहुंच चुके हैं। भाजपा को अब ज्यादा मेहनत करनी होगी।"

भाजपा भोपाल से सशक्त उम्मीदवार उतारने के लिए मंथन कर रही है। सूत्रों के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के नाम पर भी मंथन चल रहा है। भोपाल में मतदान 12 मई को होना है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement