bhopal district election officer issued a notice to pragya thakur for her remarks for babri masjid-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 10:23 pm
Location
Advertisement

बाबरी ढांचा गिराने के बयान पर प्रज्ञा ठाकुर को चुनाव आयोग का नोटिस

khaskhabar.com : रविवार, 21 अप्रैल 2019 2:16 PM (IST)
बाबरी ढांचा गिराने के बयान पर प्रज्ञा ठाकुर को चुनाव आयोग का नोटिस
भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराए जाने के बयान पर चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। प्रज्ञा ठाकुर को जवाब देने के लिए एक दिन का समय दिया गया है। इससे पहले भी प्रज्ञा को एक नेाटिस जारी किया जा चुका है।

जिला निर्वाचन अधिकारी सुदाम खाड़े की ओर से प्रज्ञा ठाकुर को नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस में एक टीवी चैनल को प्रज्ञा द्वारा दिए वक्तव्य का जिक्र किया गया है। प्रज्ञा ने बयान में कहा कि राम मंदिर हम बनाएंगे एवं भव्य बनाएंगे, हम तोड़ने गए थे ढांचा, मैने चढ़कर तोड़ा था ढांचा, इस पर मुझे भयंकर गर्व है, मुझे ईश्वर ने शक्ति दी थी, हमने देश का कलंक मिटाया है।

प्रज्ञा के इस बयान को चुनाव आयोग ने निर्धारित आचार संहिता के तहत जारी किए गए दिशा निर्देशों का उल्लंघन होता प्रतीत पाया है। लिहाजा इस पर कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक दिन के भीतर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण न दिए जाने पर एक पक्षीय कार्यवाही की बात कही गई है।

प्रज्ञा ठाकुर ने शनिवार रात से रविवार सुबह तक कई समाचार चैनलों को बयान दिया, जिसमें उन्होंने विवादित ढांचे को गिराए जाने को लेकर अपनी बात कही और ढांचे को गिराए जाने पर गर्व जाहिर किया।

ठाकुर ने एक अन्य चैनल से रविवार को कहा कि बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराने का अफसोस नहीं है, ढांचा गिराने पर तो हम गर्व करते हैं। हमारे प्रभु रामजी के मंदिर पर अपषिष्ट पदार्थ थे, उनको हमने हटा दिया।

प्रज्ञा ठाकुर ने आगे कहा कि हम गर्व करते हैं, इस पर हमारा स्वाभिमान जागा है, प्रभु राम जी का भव्य मंदिर भी बनाएंगे। ढांचा तोड़कर हिंदुओं के स्वाभिमान को जागृत किया है। वहां भव्य मंदिर बनाकर भगवान की आराधना करेंगे, आनंद पाएंगे।

ज्ञात हो कि, भाजपा ने प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल से उम्मीदवार बनाया है। प्रज्ञा ने इससे पहले मुम्बई के एटीएस प्रमुख रहे और आतंकवादियों की गोली से शहीद हुए हेमंत करकरे पर विवादित बयान दिया था। मामले के तूल पकड़ने पर उन्होंने बयान वापस लेते हुए माफी भी मांग ली थी। इस पर भी चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया था। इस तरह प्रज्ञा ठाकुर को चुनाव आयोग द्वारा जारी यह दूसरा नोटिस है।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement