Advertisement
राजस्थान के अलवर में भी है भोलेे बाबा का आश्रम, ग्रामीणों ने किए चौंकाने वाले खुलासे

जिस जमीन पर आश्रम बना है उसके पुराने मालिक देवी राम ने बताया कि बाबा ने उसके सीधेपन का फायदा उठाते हुए उसकी जमीन ले ली और रजिस्ट्री करा ली। सौदे में जितनी जमीन तय हुई थी, उससे ज्यादा जमीन ले ली गई। उन्होंने कहा कि जिस जमीन पर बाबा के सेवादार का कमरा बना हुआ है, उस जमीन पर बाबा ने जबरन कब्जा किया है।
लोगों ने बताया कि बाबा गाड़ी में बैठकर आता था, उसके साथ 17 से 18 साल की लड़कियां होती थी। बाबा लड़कियों के साथ आश्रम में जाते थे, गांव के लोगों को एंट्री नहीं दी जाती थी। बाबा अंदर क्या करता था, इसका पता नहीं। बाबा के सेवादारों में अधिकतर महिलाएं होती थी। नाम न छापने की शर्त पर गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि बाबा सेवादार महिलाओं को बुरी तरह पीटते थे।
ग्रामीणों ने हाथरस कांड को लेकर बाबा को ही जिम्मेदार ठहराया। लोगों ने कहा कि बाबा ने प्रशासन को ग़लत जानकारी दी, इसके चलते यह हादसा हुआ। लोगों ने कहा कि अगर बाबा दोषी नहीं है, तो प्रशासन-पुलिस से बचता हुआ क्यों घूम रहा है। लोगों ने बाबा को दोषी बताते हुए उसको गिरफ्तार करने की मांग की।
स्थानीय ग्रामीण कविता ने बताया कि हमने कभी बाबा के आश्रम में जाकर नहीं देखा। बाबा के आश्रम में हमें प्रवेश नहीं दिया जाता था। आश्रम में अंदर क्या होता था, यह गांव के लोगों के लिए अभी भी रहस्य है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अलवर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


