Bhinmal started moving thefts-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 10:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भीनमाल में बढऩे लगी चोरियां

khaskhabar.com: रविवार, 25 सितम्बर 2016 7:33 PM (IST)
भीनमाल में बढऩे लगी चोरियां
जालोर। भीनमाल शहर में पिछले कुछ समय से चोरी की वारदातों में इजाफा होने के बाद नागरिक सुरक्षा को लेकर खासी जरूरत महसूस होने लगी। नफरी की समस्या से जूझ रहे पुलिस महकमे को सम्बल देने के लिए राम सेना आगे आई। संगठन के युवाओं ने नागरिक सुरक्षा को लेकर एक अनोखी पहल की। इसके लिए बीते 20 दिन से कार्यकर्ता बारी-बारी से रात्रि गश्त करने लगी। इधर, संगठन की इस पहल पर हौसला अफजाई के लिए भीनमाल नगरपालिका सांवलाराम देवासी भी आगे आए। उन्होंने खुद शनिवार रात करीब चार घंटे तक रात्रि गश्त पर रहे। इस दौरान उन्होंने युवाओं का मनोबल बढ़ाने के साथ ही शहर में विभिन्न जगह व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था, सडक़, विद्युत एवं नफरी व्यवस्था का जायजा लिया। देवासी ने रात बारह बजे मोटरसाइकिल पर गश्त शुरू की।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement