Bhilwara Rajasthan Maru Udaan: Block level dialogue workshop organized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान मरू उड़ान : ब्लॉक स्तरीय संवाद कार्यशाला आयोजित

khaskhabar.com: बुधवार, 22 जनवरी 2025 7:05 PM (IST)
राजस्थान मरू उड़ान : ब्लॉक स्तरीय संवाद कार्यशाला आयोजित
भीलवाड़ा। जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग व राजीविका द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना अन्तर्गत राजस्थान मरू उड़ान कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक स्तरीय संवाद कार्यशाला का आयोजन पंचायत समिति सभागार शाहपुरा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. श्रद्वा जैन ने कार्यशाला में स्तन कैंसर के लक्षण, कारण व उपचार के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी तथा कहा कि स्तन कैंसर में स्तन कोशिकाओं की अनियंत्रित बढ़ोतरी होती है जो कि एक ट्यूमर बनाती है। इसमें स्तन में कठोर गांठ महसूस होती है जो कि ज्यादातर दर्द रहित होती है। स्तन से खून आना और स्तन की त्वचा में ठोसपन हो जाना इस कैंसर के लक्षण होते है। इसके उपचार के लिए ब्रेस्ट सेल्फ एग्जामिनेशन, मेमोग्राम, अल्ट्रासाउंड व बायोप्सी करवाने की सलाह दी। स्तन कैंसर के बचाव एवं रोकथाम के लिए स्तनपान कराने, पौष्टिक आहार का सेवन करने, गर्भनिरोधक गोलियां खाने से बचने तथा नियमित तौर पर शारीरिक व्यायाम करने की सलाह दी गई। सर्वाइकल कैंसर के लक्षण है, जिसके कारण एवं जांच के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय ग्रीवा में होता मुख्य कारण ह्यूमन पेपीलोमा वायरस (एचपीवी) से ग्रसित होना, प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होना, बहुत छोटी उम्र में गर्भधारण करना आदि होते है। कैंसर के मुख्य लक्षण असामान्य ब्लीडिंग होना, पेशाब के दौरान तेज दर्द अनुभव होना आदि होते है। इस कैंसर की जांच के लिए बायोप्सी, पैप स्मीयर परीक्षण, एचपीवी का परीक्षण करवाया जा सकता है। सर्वाइकल कैंसर के लिए 9 से 15 वर्ष की बालिकाओं के लिए वैक्सीन भी उपलब्ध है। यह वैक्सीन 15 से 45 वर्ष की बालिकाएं व महिलायें भी लगवा सकती है जिससे कैंसर होने की संभावना को कम किया जा सकता है।
महिला पर्यवेक्षक श्रीमती पुष्पा चौहान ने मानसिक स्वास्थ्य, कालीबाई भील उड़ान योजना निःशुल्क सेनेटरी नेपकिन वितरण व महावारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। शिव प्रकाश टेलर ने राजीविका से संबंधित योजनाओं पर चर्चा करते हुये महिलाओं को सशक्त होकर आत्मनिर्भर बनने व जागरूकता फैलाने के बारे में बताया।
राजीविका की आईशा खान ने व्यावसायिक कौशल व प्रशिक्षण की जानकारी देते हुए महिलाओं को व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण से संबंधित योजनाओं के बारे में बताया। सुनीता शर्मा व सुमन खोईवाल ने बाल विवाह,घरेलू हिंसा पोक्सो लैगिंक उत्पीडन के लिए जानकार दी। कार्यक्रम में महिला अधिकारिता व राजीविका की 80 महिलायें उपस्थित रहीं। बाल विवाह व सामाजिक कुरूतियों को दूर करने के लिए सहभागियों द्वारा जागरूकता रेली निकाली गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement