Bhilwara. District level science fair inaugurated-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला स्तरीय विज्ञान मेले का शुभांरभ

khaskhabar.com: सोमवार, 07 अक्टूबर 2024 7:38 PM (IST)
जिला स्तरीय विज्ञान मेले का शुभांरभ
भीलवाड़ा। राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक आविष्कार योजना के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुभाष नगर में सोमवार को भीलवाड़ा व शाहपुरा जिले के संयुक्त जिला स्तरीय विज्ञान मेला 2024 का शुभारंभ भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल,विधायक अशोक कोठारी,भाजपा नेता कन्हैयालाल स्वर्णकार,संघ प्रचारक भगवान सिंह,मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अरूणा गारू, अतिरिक्त समन्वयक समग्र शिक्षा योगेश पारीक,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुवाणा रामेश्वर जीनगर,अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) विकास जोशी, शिक्षक नेता कैलाश सुथार,प्रधानाचार्य आशा लड्ढा,उषा शर्मा,सुनीता ननकानी,रमेश अगनानी व सत्यनारायण स्वर्णकार के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। उप प्राचार्य रायला प्रेम शंकर जोशी ने बताया कि मेले में शाहपुरा व भीलवाड़ा जिले एवं बदनोर उपखंड के विभिन्न विद्यालयों के 500 से अधिक बाल वैज्ञानिकों ने पंजीकरण कराया। मेला संयोजक प्रधानाचार्य उर्मिला जोशी ने सभी का तिलक,माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। मेला प्रभारी संजय वाष्णेय ने बताया कि मेले में आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियो क्विज,सेमिनार प्रतियोगिताओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। मेले के लिये सह-संयोजक प्रीति शर्मा व सह प्रभारी सोनू शर्मा को बनाया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement