bhattal target punjab goverment-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 7:28 pm
Location
Advertisement

बीबी ने साधा बादल सरकार पर निशाना

khaskhabar.com : मंगलवार, 04 अक्टूबर 2016 1:51 PM (IST)
बीबी ने साधा बादल सरकार पर निशाना
संगरुर। पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री बीबी राजिंदर कौर भ_ल ने पंजाब की बादल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि पंजाब सरकार केंद्र की मदद से पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में दहशत का माहौल पैदा कर रही है। भ_ल मंगलवार को पंजाब कांग्रेस द्वारा शुरू की गई कांग्रेस लायो पंजाब बचायो मुहीम के तहत जिला संगरूर के गांव घाबदां में पंजाब एक्सप्रेस बस के जरिये प्रचार करने पहुंची थी। बसों के जरिये कांग्रेस पार्टी का प्रचार अभियान लगातार जारी है। मंगलवार को कांग्रेस लायो पंजाब बचायो मुहीम के तहत भूतपूर्व मुख्यमंत्री बीबी राजिंदर कौर भ_ल ने संगरूर के गांवों में प्रचार किया और लोगो को कांग्रेस पार्टियों की नीतियों से अवगत करवाया। 37 दिन तक चलने वाली कांग्रेस की इस प्रचार मुहीम का लक्ष्य इन बसों के जरिये डेढ़ करोड़ लोगो तक पहुँच बनाना है।

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement