मेवात इलाके में पुलिस देख भाग खड़े हुए बदमाश, 14 दबोचे
khaskhabar.com: रविवार, 07 अगस्त 2016 12:47 PM (IST)
भरतपुर। जिले के मेवात इलाके में पुलिस की छापेमारी से बदमाशों के होश उड़ गए। पुलिस ने मेवात क्षेत्र के चोरगढ़ी, काबान का बास, सुन्दरावली, सारंगपुर और आरसी में छापेमारी कर 14 बदमाशों को धर-दबोचा। पुलिस ने इनके पास से हथियार, जिन्दा कारतूस, वाहन और मवेशी जब्त किए हैं। पुलिस का कहना है कि इन अपराधियों से चोरी, वाहन चोरी, लूट, डकैती और पशु चोरी की घटनाएं खुलने की पूरी संभावना है। पुलिस अधीक्षक कैलाश चंद्र विश्नोई के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भरत लाल मीना के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।