bharatpur news : Foundation Day Festival of SAMTA ANDOLAN SAMITI on May 19 in bharatpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 7:12 pm
Location
Advertisement

समता आंदोलन समिति का स्थापना दिवस महोत्सव 19 मई को

khaskhabar.com : शुक्रवार, 18 मई 2018 8:50 PM (IST)
समता आंदोलन समिति का स्थापना दिवस महोत्सव 19 मई को
भरतपुर। जिले में समता आंदोलन समिति का स्थापना दिवस महोत्सव कार्यक्रम 19 मई को आयोजित किया जाएगा। समता आंदोलन के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि समता आंदोलन का 11वां स्थापना दिवस कार्यक्रम काली की बगीची स्थित गिरीश रिसोर्ट में आयोजित होगा। स्थापना दिवस के मुख्य अतिथि शहर विधायक विजय बंसल व मुख्य वक्ता समता आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पाराशर नारायण शर्मा होंगे। साथ ही राजस्थान के प्रांतीय पदाधिकारी रामनिरंजन गौड़, योगेंद्र राठौर, ऋषिराज राठौर व दीपक सिंघल मौजूद रहेंगे।

इस मौके पर आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि समता आंदोलन एक राष्ट्रवादी संगठन है। समता आंदोलन समिति पिछले 10 वर्षों से 10 राज्यों में पदोन्नति में आरक्षण, जातिगत आरक्षण, जाति निरपेक्ष समाज के निर्माण के लिए आंदोलनरत है। साथ ही अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति में क्रीमीलेयर लागू किए जाने के लिए संघर्ष कर रही है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अरविंद शर्मा , जीवन लाल शर्मा, हरभान सिंह, हेमराज गोयल, विद्यासागर शर्मा, एसके बंसल, हरबंश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement