Advertisement
ब्राह्मण सभा ने किया समाज की प्रतिभाओं का सम्मान
भरतपुर। शहर में शनिवार को श्री ब्राह्मण सभा की ओर से समाज की एक दर्जन प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। समारोह का कार्यक्रम खिरनी घाट स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद पंडित रामकिशन व साहित्यकार डॉक्टर आरके शर्मा और समाजसेवी गिरधारी तिवारी थे।
ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष कौशलेश शर्मा ने ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं का परिचय कराया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों ने कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष संजय शुक्ला, नदबई ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत उपाध्याय और भूपेंद्र शर्मा, दीपक मुद्गल एडवोकेट सहित अन्य प्रतिभाओं का सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे। इस मौके पर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष कौशलेश शर्मा ने कहा कि समय-समय पर ब्राह्मण समाज की जितनी भी प्रतिमाएं निकल कर बाहर आती हैं। उन सभी का ब्राह्मण महासभा की तरफ से सम्मान किया जाता है। इस मौके पर समाज के प्रमुख किशोर शर्मा, मोहन बल्लभ शर्मा, नेमीचंद शर्मा, कांग्रेस पार्षद दाऊदयाल शर्मा, गंगाराम पाराशर सहित कई विप्र बंधु मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
भरतपुर
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement