Bharatpur: Dr. Digambar Singh statue unveiled, son involved in politics-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 19, 2024 11:35 am
Location
Advertisement

डॉ. दिगम्बर सिंह की मूर्ति का अनावरण, बेटे ने संभाली राजनीति की बागडोर

khaskhabar.com : सोमवार, 01 अक्टूबर 2018 4:36 PM (IST)
डॉ. दिगम्बर सिंह की मूर्ति का अनावरण, बेटे ने संभाली राजनीति की बागडोर
भरतपुर। पूर्व बीसूका उपाध्यक्ष और चिकित्सा मंत्री रहे स्वर्गीय डॉ. दिगम्बर सिंह की जयंती के मौके पर भरतपुर में डॉ. दिगम्बर सिंह नर्सिंग कॉलेज में उनकी मूर्ति का अनावरण किया गया।

कार्यक्रम में पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़, प्रदेश अद्यक्ष मदन लाल सैनी, कामां विधायक जगत सिंह, पूर्व विधानसभा अद्यक्ष गिर्राज प्रसाद तिवारी, भरतपुर सांसद बहादुर सिंह कोली, भरतपुर विधायक विजय बंसल, डॉक्टर दिगम्बर सिंह के बेटे डॉक्टर शैलेश सहित बीजेपी के कई नेता कार्यकर्ता और महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं, साथ ही हजारों की संख्या में लोग भी उपस्थित रहे।

डॉ. दिगम्बर सिंह की मूर्ति का अनावरण प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने किया। इस दौरान सभी नेताओं और मंत्रियों ने दिगम्बर सिंह के बेटे को भारी मतों से जिताने की अपील की. साथ ही दिगम्बर सिंह के कार्यो के बारे में कसीदे पढ़े और उनकी याद को ताजा किया. उनके कामों को भी सराहा।

इसके अलावा कार्यक्रम में दूसरे राज्यों के भी नेता पहुंचे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि चुनावों के समय वे सभी अपनी टीमें लाकर डॉक्टर शैलेश का प्रचार करेंगे और उनको भारी मतों से विजयी बनाने के लिए जी-तोड़ मेहनत करेंगे।

इस दौरान राजेंद्र मंत्री राठौड़ ने अपने सम्बोधन में अपनी और डॉक्टर दिगम्बर सिंह की दोस्ती के बारे में बताया। साथ ही उनके जीवन से जुड़े कई किस्से बताए और उनके जिंदगी के आखिरी पलों को लोगों से साझा किया। इसके अलावा उन्होंने भरतपुर में हुए विकास को लेकर दिगम्बर सिंह के कार्यो के बारे में याद दिलाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement