Bharat Samanvay Dham celebrated Sadguru Prakatya Utsav with reverence and devotion.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत समन्वय धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाया गया सदगुरु प्राकट्य उत्सव

khaskhabar.com: शनिवार, 19 सितम्बर 2026 4:12 PM (IST)
भारत समन्वय धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाया गया सदगुरु प्राकट्य उत्सव
भगवान मनकामेश्वर का हुआ रुद्राभिषेक, संगीतमय सुंदरकांड पाठ और गुरु पादुका पूजन में उमड़े श्रद्धालु; आचार्य रामानुज जी महाराज ने बयां किए गुरु महिमा के संस्मरण जोधपुर। शहर स्थित भारत समन्वय धाम में शनिवार को 'सदगुरु प्राकट्य उत्सव' अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और आनंदमय आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर संस्थान परिसर में दिनभर विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में गुरुभक्तों और श्रद्धालुओं ने शिरकत की। भगवान मनकामेश्वर का रुद्राभिषेक और लक्ष्मीनारायण जी का मनमोहक श्रृंगारउत्सव का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे सदगुरुदेव की पावन चिन्मय सन्निधि में हुआ। इस दौरान विद्वान पंडितों के सानिध्य में भगवान मनकामेश्वर महादेव का संपूर्ण विधि-विधान से भव्य रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। इसके साथ ही भगवान लक्ष्मीनारायण जी का अलौकिक एवं विशेष श्रृंगार किया गया, जिसके दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
संगीतमय सुंदरकांड पाठ व गुरु पादुका पूजन
प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक धाम के 'स्वामी श्री सत्यमित्रानंद गिरि सभागार' में भक्तिमयी स्वर लहरियां गूंजती रहीं। इस दौरान सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा, गुरु भजनों एवं स्तुति गान का भव्य आयोजन हुआ। भक्ति रस में सराबोर भजनों पर उपस्थित श्रद्धालु झूमते नजर आए।
तत्पश्चात यजमान अनिल व्यास द्वारा शास्त्रीय विधि-विधान के साथ पूज्य गुरु पादुका पूजन संपन्न किया गया।
"गुरु महिमा ही जीवन का वास्तविक आधार" — आचार्य रामानुज जी महाराज
कार्यक्रम के समापन सत्र में पूज्य आचार्य रामानुज जी महाराज ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पूज्य सदगुरुदेव के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रेरक संस्मरण सुनाए। उन्होंने गुरु महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सद्गुरु का मार्गदर्शन ही मनुष्य को अज्ञान के अंधकार से निकालकर सत्य और प्रभु भक्ति के मार्ग पर अग्रसर करता है।
आचार्य के ओजस्वी विचारों के उपरांत महाआरती की गई और सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया गया।
ध्यान केंद्र में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
पूज्य गुरुदेव ध्यान केंद्र में श्रद्धालुओं ने पूज्य सदगुरुदेव के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित समन्वय परिवार जोधपुर के गुरु भाई-बहनों ने गुरुदेव के प्रति अपनी असीम श्रद्धा व्यक्त की। श्रद्धालुओं ने सदगुरुदेव की सन्निधि एवं आशीर्वाद को अपने जीवन की परम धन्यता और सौभाग्य बताया तथा उनके बताए सन्मार्ग पर चलकर जीवन को सार्थक बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
Bharat Samanvay Dham Jodhpur, Sadguru Prakatya Utsav Jodhpur, Acharya Ramanuj Ji Maharaj, Swami Satyamitranand Giri Hall, Jodhpur Religious News, Sundarkand Paath

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement