Bhamashah Dharaniya distributed cash prizes to students on Independence Day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्वतंत्रता दिवस पर भामाशाह धारणियां ने विद्यार्थियों को बांटे नगद पुरस्कार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 अगस्त 2024 6:52 PM (IST)
स्वतंत्रता दिवस पर भामाशाह धारणियां ने विद्यार्थियों को बांटे नगद पुरस्कार
श्रीगंगानगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोहिड़ावाली में स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। ध्वजारोहण मुख्य अतिथि भामाशाह विनोद धारणियां, सरपंच सलोचना देवी, प्रधानाचार्य हेमा चौधरी एवं उप प्रधानाचार्य रितु कटारिया ने किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विनोद धारणिया मदेरा ने कक्षा 10वीं व 12वीं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को 5-5 हजार रूपये की नगद राशि भेंट कर उत्साहवर्धन किया। इसी प्रकार कक्षा 8 में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को ढ़ाई-ढाई हजार रूपये की नगद राशि भेंट की। विद्यालय के कम्पयूटर अनुदेशक नितिन मिड्ढा ने इन विद्यार्थियों को पिट्ठू बैग तथा सरपंच सलोचना देवी ने सम्मान प्रतीक भेंट किये। धारणियां जी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को एक-एक रजिस्टर एवं पेन भी भेंट किये। मंच संचालन शालू शर्मा एवं ओम प्रकाश भदरेचा ने किया। प्रधानाचार्य हेमा चौधरी ने विद्यालय के उत्कृष्ट परिणाम के लिये विद्यार्थियों को सम्मानित कर उत्साहवर्धन के लिये धारणियां जी एवं अतिथिगण का हार्दिक आभार प्रकट किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement