Bhaktmal Katha started in Brij Villa-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बृज विला में भक्तमाल कथा का शुभारम्भ

khaskhabar.com: मंगलवार, 19 अगस्त 2025 9:14 PM (IST)
बृज विला में भक्तमाल कथा का शुभारम्भ
जयपुर। आचार्य महाप्रभु स्वामी श्री श्यामचरणदास जी महाराज की 323वीं जयंती महोत्सव की पावन वेला पर मंगलवार को सरदार पटेल मार्ग, सी-स्कीम स्थित बृज विला में श्री भक्तमाल कथा का शुभारम्भ मंगलमय वातावरण में हुआ। शुक सम्प्रदायाचार्य पीठाधीश्वर अलबेली माधुरी शरण जी महाराज के संरक्षण एवं सान्निध्य में कथा प्रारम्भ हुई। व्यासपीठ से श्रीधाम वृन्दावन से पधारे भक्तमाली संत इन्द्रेश महाराज ने कथा प्रवचन करते हुए भक्तमाल कथा श्रवण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत महापुरुषों और भक्तों के चरित्र का श्रवण करना, भक्ति-पथ की सर्वोत्तम साधना है। भक्तों की जीवनगाथा सुनने से श्रद्धा, प्रेम, निष्ठा और आस्था का भाव दृढ़ होता है। जब जीवन में कठिनाइयाँ आती हैं, तब भक्तों के आदर्श चरित्र शक्ति और धैर्य का संचार करते हैं। कथा के दौरान भक्ति संगीत और भजनों की मधुर स्वर-लहरियों ने वातावरण को भावविभोर कर दिया। श्रोता भक्तगण संतों के चरित्र श्रवण में लीन होकर भक्ति की गहराइयों में डूबते चले गए।
प्रारम्भ में अलबेली माधुरी शरण जी महाराज, कथा आयोजक रामगोपाल सर्राफ एवं अन्य भक्तजनों ने व्यासपीठ की आरती उतारी।
प्रवीण बड़े भैया ने बताया कि यह भक्तमाल कथा 25 अगस्त तक अपराह्न 4 बजे से सायं 7:30 बजे तक होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement