नयी दिल्ली। डेंगू के प्रकोप से घिरी दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद
केजरीवाल और उनके मंत्रियों की कथित अनुपस्थिति के विरोध में शुक्रवार को
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगोडा दिवस मनाया।
सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में हुए प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए दिल्ली
कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने संकट के वक्त लोगों की मदद करने के बजाय
शहर से बाहर होने को लेकर कजेरीवाल और उपराज्यपाल नजीब जंग पर हमला किया।
माकन ने कहा,यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब दिल्ली वाले महामारी जैसी
स्थिति का सामना कर रहे हैं तब मुख्यमंत्री पंजाब में ढेरा डाले हुए थे और
बाद में वह बेंगलूरू चले गए।