Between the sacks death of laborer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बोरियों के बीच मजदूर के दबने से मौत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 22 मार्च 2019 1:58 PM (IST)
बोरियों के बीच मजदूर के दबने से मौत
जयपुर। विश्वकर्मा इलाके की एक दाल फैक्ट्री में बोरियों के बीच एक मजदूर के दबने से मौत हो जाने का मामला सामने आया है।घटना का पता उस वक्त लगा, जब मजदूर बोरियां उठाने पहुंचे। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने बताया कि रोड नंबर 13 पर बाबा विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज स्थित दाल मिल फैक्ट्री में काम करने वाला दौसा का रहने वाला गजेंद्र मंगलवार को भी काम कर रहा था, इस दौरान काम करते वक्त गजेंद्र के ऊपर बोरियां गिर गई। इससे बोरियों के नीचे दबने से दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। मजदूर के दबने के सूचना के बाद मालिक घासीराम भी मौके पर पहुंचा। मृतक के परिजनों ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ लापरवाही से हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement