Bernardine Evaristo and Margaret Atwood share Booker prize-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:01 pm
Location
Advertisement

बर्नरडाइन एवरिस्तो और मार्गरेट एटवुड को मिला बुकर प्राइज, इन तीन कारणों से बना खास

khaskhabar.com : मंगलवार, 15 अक्टूबर 2019 12:03 PM (IST)
बर्नरडाइन एवरिस्तो और मार्गरेट एटवुड को मिला बुकर प्राइज, इन तीन कारणों से बना खास
वॉशिंगटन। ब्रिटेन की बर्नरडाइन एवरिस्तो व कनाडा की मार्गरेट एटवुड को संयुक्त रूप से इस साल के बुकर प्राइज के लिए चुना गया है। जजों को विजेता चुनने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने करीब 5 घंटे तक चर्चा की। हालांकि नियमों के मुताबिक यह अवार्ड साझा नहीं किया जा सकता, लेकिन जजों का मानना था कि दोनों लेखक ही पुरस्कार के हकदार हैं।

इससे पहले वर्ष 1992 में संयुक्त विजेताओं का ऐलान हुआ था और उसके बाद सिर्फ एक विजेता का नाम घोषित करने का नियम बना दिया गया था। दूसरी खास बात ये है कि एवरिस्तो 50 साल के इतिहास में यह अवार्ड पाने वाली पहली अश्वेत महिला हैं।

जजों ने उनकी किताब ‘गर्ल, वुमन, अदर’ के किरदारों को सराहा। दूसरी ओर, 79 साल की एटवुड इस अवार्ड की सबसे बुजुर्ग विजेता हैं। यह इस बार मिले बुकर पुरस्कार की तीसरी विशेष बात है। ब्रिटेन में एटवुड की कृति ‘द टेस्टामेंट’ की 1 लाख प्रतियां सात दिन में ही बिक गई थीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement