Advertisement
बेंगलुरु खदान हादसा: पुलिस ने क्रशर यूनिट के मालिक समेत तीन लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस जांच में सामने आया है कि पत्थर की खदान में सात मजदूरों की मौत जिस बड़े पत्थर (बोल्डर) के नीचे दबकर हुई, उसे ऊपर स्थित दूसरी खदान में चल रही एक जेसीबी मशीन ने धक्का दिया था।
वहीं, हादसे में बाल-बाल बचे तमिलनाडु के मजदूर गोपी ने आरोप लगाया कि ऊपरी खदान में काम करने वाले मजदूरों ने पत्थर हटाने से पहले नीचे काम कर रहे लोगों को चेतावनी नहीं दी थी। पत्थर गिरने से कई लोग चट्टानों के नीचे दब गए। पुलिस ने बताया कि कुछ शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए थे और उन्हें पहचानना नामुमकिन था। साइट पर मौजूद एक ट्रैक्टर, एक टिपर और अन्य भारी मशीनरी को भी भारी नुकसान पहुंचा।
बाद में मृतकों की पहचान रामू, राजपाल सिंह, सत्यनारायण सिंह, राम अवतार सिंह, राजेंद्र प्रसाद, नूहार और भुवनेश्वर सिंह के तौर पर हुई। पुलिस के मुताबिक, मृतकों में से एक कर्नाटक के यादगीर जिले का रहने वाला था, जबकि बाकी मध्य प्रदेश के थे।
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई शुरू की जाएगी और पूरी जानकारी मिलने के बाद मुआवजे की घोषणा की जाएगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


