Advertisement
हिंदुओं की रक्षा के लिए बंगाल को योगी आदित्यनाथ की जरूरत : सुवेंदु अधिकारी

दूसरी ओर भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुर्शिदाबाद दंगे को लेकर कहा है कि इसके पीछे टीएमसी की सरकार जिम्मेदार है। टीएमसी के लोग दंगे का नेतृत्व कर रहे हैं।
सीएम ममता बनर्जी की इमामों से हुई मुलाकात के बाद सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि वह मुसलमानों को सम्मान करने के लिए मीटिंग बुलाती हैं। दंगे में हिंदुओं पर जो अत्याचार हुआ, उनके बारे में सीएम के मुंह से कुछ भी नहीं निकला।
इमामों के दिल्ली प्रदर्शन करने पर सीएम ममता बनर्जी के निर्देश पर सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि इमामों को यूपी होकर दिल्ली जाना होगा। यूपी में योगी आदित्यनाथ बैठे हैं। मैं तो कहता हूं कि जाइए। दिल्ली में पुलिस केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथ में है।
राजनीतिक फायदे के लिए वक्फ पर नीतीश कुमार और चंद्रबाबू चुप हैं। ममता बनर्जी के इस बयान पर भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि चुप नहीं हैं, वक्फ कानून के पक्ष में हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


