Beneficiaries will decide the future of CM Vasundhara Raje Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान विस चुनाव -लाभार्थी तय करेंगे सीएम वसुंधरा राजे का भविष्य !

khaskhabar.com: गुरुवार, 06 दिसम्बर 2018 7:59 PM (IST)
राजस्थान विस चुनाव -लाभार्थी तय करेंगे सीएम वसुंधरा राजे का भविष्य !
कांग्रेस की मजूबत स्थिति, लेकिन भाजपा भी कम नहीं राजस्थान विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण से पहले कांग्रेस पार्टी की एक तरफा जीत मानी जा रही थी, लेकिन कांग्रेस पार्टी के टिकट वितरण के बाद सामने आई बगावत के चलते कांग्रेस के सारे समीकरण बिगड़ गए है। वहीं भाजपा ने इसके बाद काफी इम्प्रूव किया है। राजनीतिक विश्लेषकों की माने, तो कांग्रेस पार्टी जीत तो रही है, लेकिन अब भाजपा भी शर्मनाक हार से बच सकेगी। वहीं कांग्रेस और भाजपा का खेल निर्दलीयों ने बिगाड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। माना जा रहा है कि कम से कम 199 सीटों में से 20 सीटों पर निर्दलीय और अन्य दलों की प्रत्याशी जीत सकते। वहीं चुनाव प्रचार के दौरान खास बात यह रही कि कांग्रेस प्रत्याशी रघु शर्मा, डॉ. सीपी जोशी, मानवेंद्र सिंह, रामेश्वर डूडी, बीड़ी कल्ला, समेत तमाम दिग्गज अपने क्षेत्र से बाहर नहीं निकल सके। यही हाल भाजपा का दिग्गज नेताओं का रहा। भाजपा के गुलाबचंद कटारिया, राजेंद्र सिंह राठौड़, युनूस खान, समेत तमाम दिग्गज अपनी ही सीट पर फंसे रहे।

ये भी पढ़ें - खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement