before expropriation, demolition of the Goods store-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पहले दुकान का सामान हथियाया, फिर की तोड़फोड़

khaskhabar.com: गुरुवार, 02 मार्च 2017 7:30 PM (IST)
पहले दुकान का सामान हथियाया, फिर की तोड़फोड़
झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र में दबंगों की ओर से ताला तोड़कर दुकान का सामान हथियाने और फिर जेसीबी से दुकान में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पीड़ित दुकान मालिक ने स्थानीय थाने में इसे लेकर मामला दर्ज कराया। जानकारी के मुताबिक नवाबाद थाना क्षेत्र में दीपक डेरी के नजदीक देवासीम भट्टाचार्य की दुकान है। बुधवार को दुकान बंद थी। इसका मौका उठाकर यशवंत सिंह, दर्शन सिंह और हरप्रीत ने उसकी दुकान का ताला तोड़कर सामान हथिया लिया। इसके बाद आरोपियों ने दुकान को जेसीबी की मदद से तोड़ डाला। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ BJP को अब अफसोस,यूपी में मुस्लिमों को भी टिकट देते तो ठीक रहता! ]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement