beef keeper accused released by mob in muzaffarnagar -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुजफ्फरनगर : गोकशी को लेकर तनाव, भीड़ ने पुलिस पर किया हमला

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 जून 2017 3:14 PM (IST)
मुजफ्फरनगर : गोकशी को लेकर तनाव, भीड़ ने पुलिस पर किया हमला
मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर में गोकशी को लेकर हंगामा हो गया। भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया और 3 लोगों को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा कर ले गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हंगामा मुजफ्फरनगर के खालापार इलाके में हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने यहां तीन लोगों को गोकशी के आरोप में पकड़ा था। जब स्थानीय लोगों को इसकी सूचना मिली, तो पकड़े गए लोगों को छुड़ाने के लिए स्थानीय लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया। साथ ही भीड़ ने पुलिस की गाड़ियां भी तोड़ दीं। इसके बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण बन गया। स्थिति को देखते हुए यहां भारी तादाद में पुलिस बल को तैनात किया गया है। यह है मामला :

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement