beaten to the Drunken policeman, the suspended after video viral-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 1:30 pm
Location
Advertisement

नशे में धुत पुलिसवालों को पीटा, वीडियो वायरल होने पर हुए सस्पेंड

khaskhabar.com : सोमवार, 17 अप्रैल 2017 11:36 AM (IST)
नशे में धुत पुलिसवालों को पीटा, वीडियो वायरल होने पर हुए सस्पेंड
जींद। नशे में धुत होकर घूम रहे कांन्स्टेबल ने लोगों पर रौब झाड़ा तो लोगों ने उसे घेर लिया और जम कर पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जींद की नई अनाज मंडी में बने ढाबे पर खाना खाने हुए दो पुलिसकर्मियों ने शनिवार रात जमकर हंामा किया। ढाबा संचालक और किसानों ने उसका विरोध किया तो वे गाली गलौज करने लगे। इसके बाद मंडी में गेेहूं लेकर पहुंचे किसानों व मजदूरों ने पुलिस कर्मियों को घेर लिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय ढाबा संचालक को अपने साथ ले गई। वहीं, किसानों ने पुलिस कर्मियों के हंगामे का वीडियो बना कर वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और रविवार शाम दोनों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया। मामले की जांच डीएसपी सिटी कप्तान सिंह को सौंपी गई है।
नई अनाज मंडी निवासी ढाबा संचालक कपिल ने बताया कि शनिवार आधी रात को उसके ढाबे पर अनाज मंडी में फसल लेकर आए किसान खाना खा रहे थे। इसी दौरान वहां पर गश्त पर तैनात एएसआई सुरेश कुमार, महेंद्र सिंह ढाबे पर पहुंचे। उन्होंने खाना पहले देने की बात पर हंगामा कर दिया। इस पर किसान और मजदूरों ने उनकी पिटाई कर दी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement