Baran: Roadways Strike:Passenger hassle And Roadways Employees Enjoying with Dishes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 8:23 am
Location
Advertisement

रोडवेज हड़ताल: यात्री हो रहे परेशान और कर्मचारी ले रहे पकवानों का आनंद

khaskhabar.com : बुधवार, 26 सितम्बर 2018 1:36 PM (IST)
रोडवेज हड़ताल: यात्री हो रहे परेशान और कर्मचारी ले रहे पकवानों का आनंद
विरेन्द सिंह
बारां।
राजस्थान में पिछले 10 दिनों से रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल है। इसके कारण बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बसों की हड़ताल के कारण उन्हें निजी साधनों में मनमाना किराया देकर यात्रा करनी पड़ रही है।

रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल की तस्वीरें आम लोगों काे मुंह चिढ़ाने के लिए काफी हैं। कभी कर्मचारी बस स्टैंड पर ताश खेलते हुए दिखाई देते हैं तो कभी स्वादिष्ट पकवानों का मजा लूटते। कर्मचारी बस स्टैंड परिसर में ही कभी तो लड्डू बाटी का मजा लूट रहे हैं तो कभी पूड़ी सब्जी का। कुल मिलाकर सरकार और कर्मचारियों की लड़ाई में आमजन परेशान हो रहा है और किसी को भी आमजनता की समस्या से कोई सरोकार नहीं है।

10 दिनों से चली आ रही हड़ताल के कारण अब रोडवज परिसर में कर्मचारियों के अलावा यात्रियों का नामो निशान नजर नहीं आ रहा है, जिन लोगों को हड़ताल की सूचना नहीं है, ऐसे इक्के दुक्के लोग रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचकर बसों का इंतजार करते हुए देखे जा रहे हैं।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement