baran news : Water Conservation and Storage Important Requirement of Present Time : baran Collector sp singh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 10:55 am
Location
Advertisement

जल संरक्षण व संग्रहण वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता : कलेक्टर

khaskhabar.com : शुक्रवार, 15 जून 2018 2:35 PM (IST)
जल संरक्षण व संग्रहण वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता : कलेक्टर
बारां। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत मिनी सचिवालय सभागार में सामाजिक संगठनों, सीएसआर के प्रतिनिधि के साथ कार्यशाला हुई।
कार्यशाला में जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह ने कहा कि जल का संरक्षण व संग्रहण वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है, अतः प्रत्येक व्यक्ति को इस कार्य में सहभागी बनना चाहिए। उन्होंने सामाजिक संगठनों व सीएसआर के प्रतिनिधियों को श्रम व आर्थिक सहयोग के माध्यम से जन कल्याण के इस महत्वपूर्ण अभियान में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया। सीईओ जिला परिषद रामजीवन मीणा ने जिले में एमजेएसए के कार्यों से जल स्वावलंबन के संबंध में जानकारी ली। जल ग्रहण विभाग के एसई मनोज पुरबगोला ने स्लाइड प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर एमजेएसए से संबंधित नोडल विभाग, सामाजिक संगठन व सीएसआर के प्रतिनिधि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement