baran news : Distressed by debt Farmer committed suicide in Baran, Demand for compensation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 5:23 pm
Location
Advertisement

कर्ज से परेशान होकर किसान ने की आत्महत्या, मुआवजे की मांग

khaskhabar.com : गुरुवार, 19 अप्रैल 2018 7:36 PM (IST)
कर्ज से परेशान होकर किसान ने की आत्महत्या, मुआवजे की मांग
बारां। तहसील अटरू के ग्राम रहलाई में गत रात्रि एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। किसान द्वारा जहर खाने के बाद उसे रात्रि को ही राजकीय चिकित्सालय बारां लाया गया। वहां हालत गंभीर होने पर उसे कोटा रेफर कर दिया। कोटा में इलाज के दौरान किसान रेवड़ीलाल मेघवाल की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलने पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रमोद भाया, जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल कोटा चिकित्सालय पहुंचे तथा किसान के आत्महत्या करने पर दुख जताते हुए उसके परिजनों को ढांढस बंधाया।

इस दौरान प्रमोद भाया एवं पानाचंद मेघवाल ने बताया कि भाजपा के कुशासन के कारण आए दिन किसान आत्महत्या कर रहे हैं। इस सरकार द्वारा लगातार आमजन एवं किसानों के हितों की अनदेखी की जा रही है तथा किसान भाइयों को उनकी उपज का उचित मूल्य तक नहीं मिल रहा है। मजबूरीवश किसानों को अपनी मेहनत से तैयार की गई फसलों को औने-पौने दामों में बाजारों में बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। समर्थन मूल्य पर खरीद की गई फसलों का मूल्य किसानों को नही मिल पा रहा है और शादी विवाह के सीजन में किसानों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement