Baran Kisan Congress worker trying to show black flags to CM Raje, Kisan Congress worker Arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 11:35 pm
Location
Advertisement

सीएम राजे को काले झंडे दिखाने की कोशिश, किसान कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

khaskhabar.com : मंगलवार, 19 जून 2018 12:29 PM (IST)
सीएम राजे को काले झंडे दिखाने की कोशिश, किसान कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार
बारां। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को काले झंडे दिखाने जा रहे बारां किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। किसान कांग्रेस कार्यकर्ता किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष रमेश मीणा के नेतृत्व में जुलूस के रूप में हाथ में काले झंडे लेकर निकले थे। सभी को पुलिस ने कोटा रोड पर ऑवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया।

ज्ञात हो कि आज मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का बारां दौरा है। किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रमेश मीणा के नेतृत्व मेंपब्लिक पार्क में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्यमंत्री को काले झण्डे दिखाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद सभी कार्यकर्ता जूलुस के रूप में हाथ में काले झंडे लेकर निकले तो पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement