Bar Association Mobile App Released-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बार एसोसिएशन की मोबाइल एप जारी

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 दिसम्बर 2016 10:09 PM (IST)
बार एसोसिएशन की मोबाइल एप जारी
कैथल। जिला बार एसोसिएशन की ओर से आज वकीलों की एक मोबाइल एप की शुरूआत जिला एवं सत्र न्यायाधीश शालिनी सिंह नागपाल ने की। इस एप में कैथल के वकीलों के बारे जानकारियां दी गई हैं। एसोसिएशन के प्रधान अशोक गौतम ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस एप के जरिये शहर से बाहर के लोग भी वकीलों के बारे में जानकारी ले सकेंगे। वकीलों के अतिरिक्त इस एप में न्यायाधीशों, जिले के अधिकारियों के बारे में भी बताया गया है। उन्होंने कहा कि सैशन जज ने सुझाव दिया कि इस एप में रोजाना के कोर्ट केसों के बारे में तथा कोर्ट कार्रवाई के बारे में भी जानकारी दी जानी चाहिए। इस एप के साथ यदि कोर्टों के रीडरों को भी जोड़ा जाए तो वकीलों को अपने केसों के बारे में जानकारी हासिल करने में आसानी रहेगी। गौतम ने सैशन जज के सुझावों पर अमल करने की बात कही। गौतम ने कहा कि इस एप के साथ लोकल मीडिया के लोगों को भी जोड़ा जाएगा। मोबाइल फोन के प्ले स्टोर में कैथल बार एसोसिएशन के नाम से यह एप डाऊनलोड की जा सकती है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में कैथल दूसरा जिला है जहां वकीलों की मोबाइल एप लांच की गई है। इससे पूर्व कुरुक्षेत्र इस सुविधा से जुड़ चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि कैथल की बार में सबसे पहले वाई-फाई सेवा शुरू की गई थी। इसके अलावा यहां वाटर ट्रीटमैंट सिस्टम भी लगाया जा चुका है।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement