Bangladesh, Nepal Estimated To Grow Faster Than India: World Bank-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 12:57 am
Location
Advertisement

बांग्लादेश और नेपाल से भी कम रहेगी भारत की विकास दर : विश्व बैंक

khaskhabar.com : रविवार, 13 अक्टूबर 2019 5:06 PM (IST)
बांग्लादेश और नेपाल से भी कम रहेगी भारत की विकास दर : विश्व बैंक
नई दिल्ली। विश्व बैंक ने कहा है कि बांग्लादेश और नेपाल की आर्थिक विकास दर चालू वर्ष 2019 में भारत से तेज रहेगी। उसने कहा है कि दक्षिण एशिया की आर्थिक विकास दर वैश्विक सुस्ती के कारण कम रहने का अनुमान है।

विश्व बैंक ने मौजूदा वित्त वर्ष में भारत की विकास दर के अनुमान को 2018-19 के मुकाबले कम कर दिया है। इस वित्त वर्ष की शुरुआती तिमाहियों में व्यापक गिरावट के बाद भारत की विकास दर गिरकर 6 फीसदी रहने का अनुमान है। जबकि 2018-19 में देश की विकास दर 6.9 फीसदी रही। हालांकि, दक्षिण एशिया आर्थिक फोकस के अपने नवीनतम संस्करण में बैंक ने कहा कि यदि मौद्रिक नीति उदार रही तो 2021 में धीरे-धीरे 6.9 प्रतिशत और 2022 में 7.2 प्रतिशत की ग्रोथ के अनुमान की उम्मीद है।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ विश्व बैंक की वार्षिक बैठक से पहले जारी रिपोर्ट ने लगातार दूसरे साल भारत की आर्थिक वृद्धि में गिरावट दर्ज की है। 2018-19 में यह वित्त वर्ष 2017-18 में 7.2 प्रतिशत से नीचे 6.8 प्रतिशत पर रहा।

विश्व बैंक के अनुसार बांग्लादेश की विकास दर 7.9 फीसदी से बढ़कर इस साल 8.1 फीसदी रहने की संभावना है। नेपाल में इस साल और अगले साल औसत विकास दर 6.5 फीसदी रहन का अनुमान है। इसके विपरीत संकटों से घिरे पाकिस्तान की विकास दर घटकर महज 2.4 फीसदी रहने की सभावना है। पाकिस्तान में सख्त मौद्रिक नीति अपनाई जा रही है। वित्तीय अनुशासन के कारण घरेलू मांग भी प्रभावित हो रही है।

भारत में सुस्ती की वजह क्या...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement