Ban on fishing if migratory birds decrease in Udaipurs lakes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 8:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उदयपुर की झीलों में प्रवासी पक्षी घटे तो मत्स्याखेट पर लगाई रोक

khaskhabar.com: सोमवार, 11 मार्च 2024 8:22 PM (IST)
उदयपुर की झीलों में प्रवासी पक्षी घटे तो मत्स्याखेट पर लगाई रोक
उदयपुर। लेकसिटी की झीलों में प्रवासी पक्षियों की संख्या में गिरावट के बाद अब मत्स्याखेट पर रोक लगा दी गई। झील संरक्षण समिति के चिंता जताने के बाद जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने शहर की सभी झीलों में मत्स्याखेट पर पाबंदी लगा दी है। जिसके चलते झीलों में मत्स्याखेट के ठेके निरस्त करने के आदेश जारी कर दिए गए। साथ ही स्पीड बोट के संचालन से झीलों पर पड़ने वाले प्रभावों के अध्ययन करने के लिए विशेषज्ञ कमेटी गठित की है। झील संरक्षण समिति की सोमवार को आयोजित बैठक में जिला कलेक्टर पोसवाल ने शहर की झीलों में मत्स्याखेट (फिशिंग) के चलते प्रवासी पक्षियों के ना आने के साथ जलीय वातावरण पर हो रहे दुष्प्रभावों को लेकर भी उन्होंने चिंता जाहिर की। उन्होंने पिछोला, फतहसागर तथा बड़ी झील में मत्स्याखेट (फिशिंग) बंद करने के लेकर सुझाव लिए। स्पीड बोट संचालन के लिए बनेगी विशेषज्ञ कमेटी
शहर की झीलों में स्पीड बोट संचालन के संबंध में विशेषज्ञों की कमेटी बनाई जाएगी। जो स्पीड बोट संचालन से झील को होने वाले प्रभावों का अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार करेगी। बैठक में यूडीए कमिश्नर राहुल जैन, नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश, डीएफओ अजय चित्तौड़ा आरएसपीसीबी के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी कुंज बिहारी पालीवाल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं झील संरक्षण समिति के सदस्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement