Baldev Ram Mirdha Learning pioneer in Marwar Kisan Kesari - Badu-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

किसान केसरी बलदेव राम मिर्धा मारवाड़ में शिक्षा के अग्रदूत - भादू

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 जनवरी 2017 11:13 PM (IST)
किसान केसरी बलदेव राम मिर्धा मारवाड़ में शिक्षा के अग्रदूत - भादू
बाड़मेर। किसान केसरी बलदेवराम मिर्धा की 128वीं जयंती मंगलवार को समारोहपूर्वक मनाई गई। इस मौके पर श्रीकिसान केसरी विद्यालय बाड़मेर में बलदेवराम मिर्धा की फोटो पर पुष्प अर्पित किए गए। जिसके बाद विद्यालय निदेशक प्रेमाराम भादू ने किसान केसरी मिर्धा जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि मारवाड़ में शिक्षा की नींव उन्होंने ही रखी। उस पर आज की शिक्षा की भव्य इमारत खड़ी है। इस मौके पर शिक्षाविद टीकमदास सुखपाल और अध्यक्ष डी पी एस और महेश कॉलेज के निदेशक प्रदीप राठी भी मौजूद थे। इस दौरान बालिका चेतना ने एक कविता भी बोली, तो अन्य छात्र छात्राओं ने भी अपने विचार रखे। समारोह के दौरान टीकमदास सुखपाल ने अपने शिक्षा से जुड़े संस्मरण सुनाए और प्रदीप राठी ने मिर्धा जी के शिक्षा क्षेत्र के योगदान को याद किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ और प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया ।

[@ Beas Tragedy : अब तक सबक नहीं सीख पाया Himachal]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement