Badminton player Saina Nehwal will be married to P Kashyap on December 16-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:16 am
Location
Advertisement

साइना नेहवाल की शादी पी.कश्यप से तय, 100 लोगों को बुलाया

khaskhabar.com : बुधवार, 26 सितम्बर 2018 09:12 AM (IST)
साइना नेहवाल की शादी पी.कश्यप से तय, 100 लोगों को बुलाया
हैदराबाद। भारत में खिलाड़ियों के बीच हुई शादी के किस्से में एक और नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और बैडमिंटन स्टार पी.कश्यप जल्द शादी करने वाले हैं। इनकी शादी की तारीख 16 दिसंबर तय की गई है। यह बेहद निजी कार्यक्रम होगा। मेहमानों की लिस्ट तैयार हो गई है। इसमें 100 लोगों को बुलाया जाएगा। हालांकि, शादी के 5 दिन बाद 21 दिसंबर को बड़ा रिसेप्शन दिया जाएगा। यह जोड़ी एक दशक से भी अधिक लंबे टाइम रिलेशनशिप में रही है। अब दोनों शादी के मजबूत बंधन में बंधने जा रहे हैं।

पहले छुपके छुपके, अब खुल्लखुल्ला प्यार

हैदराबाद के रहने वाले दोनों बैडमिंटन स्टार एक दशक से रिलेशनशिप में हैं, लेकिन वे इसे छुपा कर रखने में कामयाब रहे, क्योंकि ये अक्सर किदाम्बी श्रीकांत, एच.एस, प्रणय और गुरु साई दत्त के साथ नजर आते थे। हां, अगर किसी को लगता था कि इनके बीच अफेयर है तो इस जोड़े ने न तो कभी इससे इनकार किया और न ही पुष्टि की।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement