Advertisement
बबली कोल गैंग का इनामी बदमाश गिरफ्तार

इस शार्पशूटर पर बारह हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस अधीक्षक डी.पी. सिंह ने गुरुवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर भरतकूप क्षेत्र के कोढ़िन जंगल में बुधवार की शाम कर्वी पुलिस की तीन टीमों ने बबली कोल गैंग की घेराबंदी की।
पुलिस को पास आते देख बदमाश पुलिस पर गोलियां चलाकर जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और गैंग के इनामी शॉर्पशूटर छोटू कोल को एक देसी रायफल व दस जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ हत्या, अपहरण और धमकी देकर रकम वसूली के दस मुकदमे दर्ज हैं।
एसपी ने बताया कि भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर गैंग सरगना बबली कोल अपने कई साथियों के साथ भागने में सफल रहा है।
आईएएनएस
[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
Advertisement
चित्रकूट
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


