Baba raped women in Jaipur ashram-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 19, 2024 8:48 am
Location
Advertisement

जयपुर के आश्रम में बाबा ने महिलाओं से किया दुष्कर्म!

khaskhabar.com : बुधवार, 05 मई 2021 5:46 PM (IST)
जयपुर के आश्रम में बाबा ने महिलाओं से किया दुष्कर्म!
जयपुर। भाकरोटा इलाके में स्थित एक आश्रम में रहने वाले बाबा के महिलाओं को डरा धमका कर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि बिंदायका भाकरोटा निवासी 42 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मुकुंदपुरा में उनकी कुल देवता का मंदिर है। आरोप है कि योगेंद्र मेहता ने गद्दी को संभाला और तपस्वी बाबा के नाम से आश्रम खोल लिया। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि आश्रम में उसके पति जाया करते थे। वहां रहने वाले बाबा योगेंद्र मेहता ने उसके पति को परिवार को साथ आश्रम लाया करने की कहा। जिसके बाद वह परिवार सहित आश्रम में जाने लगे।

आरोप है कि बाबा योगेंद्र ने उसे भांग की गोली खिलाई और डरा धमका कर परिवार को खत्म करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। हर बार आश्रम में सेवा करने जाने पर आरोपित उसके साथ देह शोषण करता। पीड़िता की 20 वर्षीय बेटी को पति ने आश्रम में सेवा करने भेजने की कहा तो विचलित हुई पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई।

जिसके बाद परिवार में जेठानी और देवरानी में भी बाबा योगेंद्र के जबरन दुष्कर्म करने के बारे में परिजनों को बताया। गुस्साए परिजनों ने बाबा योगेंद्र को कॉल किया तो उसने धमकी दी। इसके बाद गुस्साए परिजन पीड़ितों को लेकर थाने पहुंचा मामला दर्ज कराया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement