Azam Khan booked for sedition over Army remarks-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 6:25 pm
Location
Advertisement

सेना पर विवादित बयान दे बुरा फंसे आजम, रामपुर थाने में FIR दर्ज

khaskhabar.com : शनिवार, 01 जुलाई 2017 09:52 AM (IST)
सेना पर विवादित बयान दे बुरा फंसे आजम, रामपुर थाने में FIR दर्ज
लखनऊ। सपा नेता और यूपी के पूर्व मंत्री आजम खान अपने विवादित बयान के कारण फंस गए हैं। गौरतलब है कि आजम खाने हाल ही में सेना पर एक विवादित टिप्पणी थी। बीजेपी नेता के बेटे ने सेना पर विवादित टिप्पणी करने पर आजम खान के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बीजेपी में मंत्री रह चुके शिव बहादु सक्सेना के बेटे आकाश सक्सेना ने आजम खान के खिलाफ इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। आकाश सक्सेना ने आजम खाम के खिलाफ रामपुर के सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आकाश ने शिकायत में कहा है कि आजम खान ने 27 जून को अपने बयान से भारतीय सैनिकों का अपमान, विद्रोह का दुष्प्रेरण और राष्ट्रद्रोह किया है। साथ ही आकाश का कहना है कि आजम खान ने भारत की राष्ट्रीय एकता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले लांछन लगाए का आरोप है और सेना के लिए आपत्तिजनक और घृणात्मक भाव दर्शाने का भी आरोप है।

पुलिस ने 153ए और 505 तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ज्ञातव्य है कि 27 जून को आजम खान ने सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि हिन्दुस्तान छह दशक के बाद अपने रास्ते से हट रहा है। साथ ही उन्होंनें कहा कि कश्मीर, झारखण्ड, असम में औरतों ने मारा फौज को और महिला दहशतगर्द उनके निजी अंग काट कर ले गईं। यह इतना बडा संदेश है जिसपर पूरे हिन्दुस्तान को शर्मिन्दा होना चाहिए और सोचना चाहिए कि हम पूरी दुनिया को क्या मुंह दिखायेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement