Ayush Minister Shripad Naik may get leave from hospital today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आयुष मंत्री श्रीपद नाईक को आज अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी

khaskhabar.com: शनिवार, 12 सितम्बर 2020 3:20 PM (IST)
आयुष मंत्री श्रीपद नाईक को आज अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी
पणजी। केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाईक को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। गोवा के मणिपाल अस्पताल के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। नाईक का गोवा के इस अस्पताल में कोविड-19 का इलाज चल रहा था। अस्पताल के एक प्रवक्ता शेखर सलकार ने अपने बयान में कहा, "हम श्रीपद जी को डिस्चार्ज कर रहे हैं।" कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद नाईक को 12 अगस्त को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एम्स की एक सेंट्रल टीम केंद्रीय मंत्री के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही थी।
नाईक उत्तरी गोवा संसदीय सीट से लोकसभा के सांसद हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement